लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- रविवार रात लुधौरी के गोविंदपुर फार्म में हिंसक जंगली जानवर ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। इसके दो दिन पहले भी वह यहां के एक और पालतू कुत्ते को मार चुका है। इससे लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पदचिंन्हों से इसके तेंदुआ होने की पुष्टि की है। दक्षिण निघासन रेंज के गोविंदपुर फार्म निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे उसके घर के पास पहुंचे किसी हिंसक जंगली जानवर ने उसके पालतू कुत्ते को दबोच लिया। वह उसे पास के खेत में खींच ले गया। कुत्ते के चिल्लाने पर उसने टार्च लगाई तो उसे तेंदुआ दिखा। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने काफी हल्ला मचाया लेकिन कुत्ते को बचा नहीं पाए। शुक्रवार को यहीं के रमनदीप सिंह के पालतू कुत्ते को तेंदुआ गन्ने में खींच ले गया था। सूचना पाकर रेंजर म...