सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहित इलेवन और सदर इलेवन का दबदबा
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- सिंगाही। कस्बे के मेला मैदान में चल रहे सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार रात दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मोहित इलेवन सिंगाही ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निहाल इलेवन तिकुनिया को चार रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में सदर इलेवन ने सिंगहा इलेवन को 34 रन से शिकस्त देकर जीत अपने नाम की। पहला मुकाबला रात आठ बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित इलेवन सिंगाही की टीम निर्धारित 10 ओवर में 75 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी निहाल इलेवन तिकुनिया की टीम नौ विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- भरथना क्लब और मोहित ट्रेडर्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले शानदार बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में सदर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.