सिंगाही एकेडमी सेमीफाइनल में, मलिक इलेवन को हराया
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- कस्बे के मेला मैदान में चल रहे सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन रविवार रात खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंगाही एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलिक इलेवन तिकुनिया को 18 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। रात आठ बजे शुरू हुए मुकाबले में टॉस जीतकर मलिक इलेवन तिकुनिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगाही एकेडमी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलिक इलेवन तिकुनिया की टीम सिंगाही एकेडमी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पांच विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई। सिंगाही एकेडमी की ओर से राजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.