सीवान, फरवरी 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया(नाथधाम) में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 फरवरी से लेकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन तक नौ दिवसीय श्री राधे कृष्ण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला का निर्माण, मठ एवं यज्ञशाला का रंग रोगन, नदीघाट एवं रामलीला मंच एवं कलश निर्माण का कार्य जोरशोर से चल रहा है। यज्ञाचार्य पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि यज्ञाध्यक्ष मठाधीश महामंडलेश्वर निजानन्द गिरी की देखरेख में कल 7 फरवरी को महायज्ञ हेतू मठ स्थित दाहा नदी से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भराई कर हाथी- घोड़े और बैंड बाजे के साथ भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचेगी। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.