लखीसराय, अप्रैल 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक बीएमपी जवान की पत्नी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में चर्चा का विषय बना है। मृतका की पहचान 52 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है, जो घर में अकेले रह रही थीं। शव बरामद होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर सूर्यगढ़ा प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में द्वादशा और भोज का कार्यक्रम था। जब आशा देवी वहां नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने लगातार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- धनबाद बाथरूम मिस्ट्री: 4 दिन बाद मिला बहन का अधजला शव, भाइयों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस इसके बाद परिजन सिंगारपुर स्थित उनके घर पहुंचे और एक महिला को अंदर भेजा गया। अंदर जाकर देखा ग...