बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- सिंगापुर से आए डॉक्टर शशि भूषण ने विद्यादर्शन के छात्रों और शिक्षकों को सिखाएं गुर फोटो : बिहारशरीफ के रांची रोड पालिका बाजार स्थित विद्यादर्शन कॉन्सेप्ट स्कूल में पुष्पगुच्छ देकर चेयरमैन डॉक्टर शशि भूषण का स्वागत करते निदेशक इं संदीप कुमार व इं देव कुमार। बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के रांची रोड पालिका बाजार स्थित विद्यादर्शन ग्रुप के चेयरमैन आईआईटी कानपुर से पढ़े डॉ शशि भूषण सिंगापुर से लौटने के बाद संस्थान के कैंपस में बच्चों और शिक्षकों को एजुकेशन से संबंधित सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने बताया की हर दिन कम से कम 5 से 6 घंटे पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें। समय बर्बाद न करें। अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह केंद्रित और एकाग्र रहें। बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी तैयारी की योजना समझदारी से बनाएँ। याद रखें, आपका भविष्य आपके ...