नई दिल्ली, जुलाई 3 -- ईरान और अमेरिका के बीच में शांति वार्ता करवाने का दम भरने वाले पाकिस्तान को सच्चाई का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर में आयोजित एक इंटरनेशनल कार्यक्रम में वहां के पूर्व विदेश सचिव बिलहारी कौसिकिन से जब इस बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने इस्लामाबाद के ऊपर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, इसलिए दुनिया उसको तबाह नहीं होने देना चाहती। ऐसा नहीं होता, तो किसी को भी फर्क नहीं पड़ता। दूसरी तरफ, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची महबूबा मुफ्ती जनाजे के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं उनका यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें. पाकिस्तान के पास परमाणु बम न होता, तो कोई नहीं पूछता- स...