सिंगापुर में सीए धनंजय को मिला बिजनेस चैंपियन अवॉर्ड
वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी। चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेखक एवं स्टार्टअप व एमएसएमई क्षेत्र में सक्रिय सीए धनंजय ओझा को सिंगापुर में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक आयोजन में बिजनेस चौंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्टार्टअप, एमएसएमई, उद्यमिता, निवेश एवं बिजनेस इकोसिस्टम के क्षेत्र में योगदान और उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। धनंजय को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिजनेस एवं निवेश जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा भारत और सिंगापुर के बीच व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.