वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। बीएचयू के समाजशास्त्री डॉ. मनोज कुमार वर्मा को सिंगापुर और मलेशिया में 8 से 13 मार्च तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। साउथ एशियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी की तरफ से आयोजित सम्मेलन में डॉ. वर्मा अकादमिक सत्र की अध्यक्षता और प्लेनरी व्याख्यान के साथ अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा डॉ. वर्मा को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली से एक रिसर्च प्रोजेक्ट भी आवंटित किया गया है। यह शोध परियोजना ऐतिहासिक रूप से उपेक्षित आदिवासी समुदायों का गहन सामाजिक विश्लेषण करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...