लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिंगापुर में अपने बीच पाकर भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह चरम पर था। भारतीय समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भैया कहकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बीच कार्यक्रम स्थल पर लगातार तालियां बजती रहीं और योगी हैं तो यूपी है का नारा गूंजता रहा। आयोजन में एक बच्ची मुख्यमंत्री का स्केच बनाकर लाई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आटोग्राफ देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी। कार्यक्रम के दौरान सिंगापुर में रह रही भारतीय मूल की स्वाति ने खुद को उत्तर प्रदेश और सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन बताया। कहा कि संस्कृत में मुख्यमंत्री का संबोधन सुन कर वह प्रेरित हुईं। स्वाति ने कहा कि जब संत सियासत में आता है तो सियासत इबादत बन जाती है, बन चुकी है। मैं उत्तर प्रदेश की साढ़े 11 करोड़ महिल...