देहरादून, अप्रैल 1 -- सिंगापुर में नौकरी का झांसा दे चार युवाओं से साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। एसएसपी के निर्देश पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूधली, बडकली निवासी कुनाल वर्मा, नीर बहादुर थापा, संदेश थापा और चंद्रबनी निवासी करन राय ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। बताया कि वे सभी बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात विकास हुई। विकास ने उनका संपर्क सुनील राजपूत और विनोद रमानी निवासी आईटी पार्क चंडीगढ़ से करवाया। सुनील और विनोद खुद को ग्रोथ ओवरसीज इंटरनेशनल एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ का एजेंट बताया। उन्होंने युवाओं को झांसा दिया कि वे उनकी नौकरी सिंगापुर की एक पैकेजिंग फैक्ट्री में लगवा देंगे। इस झांसे में पीड़ितों ने अल...