लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- सिंगाही, संवाददाता। क्षेत्र के सिंगहा कलां गांव में नवदुर्गा शतचंडी महायज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसके पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें तमाम महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के लिए नैमिषारण्य से पधारे आचार्य पं. रामभजन ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद कलश यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर देवीगीतों पर श्रद्धा से झूमती सरयू तट की ओर रवाना हुईं। पूरे जय माता दी के जयकारे लगाती सिंगहा कलां और सिंगहा खुर्द गांवों के मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा मोतीपुर की जौरहा नदी पहुंची। वहां कलशों में नदी से जल भरकर महिलाएं वापस यज्ञशाला पहुंचीं जहां कलश रखवाए गए। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याममोहन दीक्षित, वीरेंद्र निषाद, मुन्नालाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.