कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- पडरौना, निज संवाददाता। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय में आमजन की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क-सिंगल विंडो की स्थापना की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन संबंधी मार्गदर्शन तथा समस्याओं के गुणवत्तापरक समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि 9 अक्टूबर तक सभी ब्लॉक में किसी एक दिवस पर सांसद, विधायक व ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में हेल्पडेस्क-सिंगल विंडो का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्पडेस्क पर जानकारी व सुझाव के लिए एक कार्मिक की अनिवार्य रूप से तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में तीन दिव...