नैनीताल, मई 2 -- भवाली, संवाददाता। नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को नगर में विशेष अभियान चलाया गया। दुकानों में छापेमारी कर 5600 रुपये का चालान काटा गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर 9 दुकानदारों के चालान काटे गए। अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। ईओ सुधीर कुमार, इंद्र कपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.