प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का बुधवार को आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने का आह्वान किया गया। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि जनपद में स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामवासियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड मंगरौरा के कंधईपुर बाजार तथा विकासखंड लालगंज के कौशलपुर बाजार स...