गढ़वा, अप्रैल 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सिंगल यूज प्लास्टिक पर देशव्यापी प्रतिबंध के बावजूद उसका उपयोग धड़ल्ले से जारी है। प्रशासनिक आदेशों और नियमों की अनदेखी लगातार हो रही है। जमीनी स्तर पर नियमों और आदेशों के विपरीत स्थिति नजर आ रही है। रोजाना बड़ी मात्रा में सिंग यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। उससे बाजार, नदियां, सड़कें और सार्वजनिक स्थल कचरे के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, भंडारण, वितरण, विक्रय और उपयोग पर स्पष्ट रोक लगाई गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है। दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सड़ी गली सब्जियां और फल के छिलके नहीं फेंके नदी में वहीं आम लोग भी सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसका उपयोग करने से परहेज नहीं कर रहे। कागज के बैग म...