सासाराम, मई 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत मिशन लाइफ अभियान के माध्यम से रविवार को सासाराम रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर स्टॉल संचालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव व उपयोग की समीक्षा की गई। प्लास्टिक अपशिष्टों के वैज्ञानिक निस्तारण व स्वच्छ स्टेशन परिसर बनाए रखने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...