देहरादून, सितम्बर 4 -- महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को परेशान न करने की मांग की है। अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सरकार पहले प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्रियों और बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई। उत्तराखंड में प्लास्टिक की खेप को आशारोड़ी पर ही रोकने की व्यवस्था हो। उन्होंने चिप्स, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक पैकिंग पर भी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि छोटे व्यापारियों के चालान किए गए तो व्यापारी विरोध और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...