नई दिल्ली, जुलाई 11 -- -कागजों में प्रतिबंध, बाजारों में खुलेआम हो रही एसयूपी की बिक्री नई दिल्ली। देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर प्रतिबंध लागू हुए चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। कागजों में सख्ती के बावजूद राजधानी के बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद धड़ल्ले से बिक रहे हैं और उनका उपयोग भी खुलेआम जारी है। यह भी पढ़ें- 'सोने' जैसा कीमती हो सकता है बेकार फोन, टीवी; जानें क्यों ई-वेस्ट इकट्ठा करने में जुटी दिल्ली सरकारप्रतिबंध का असर इस प्रतिबंध का असर लगभग न के बराबर है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से कई बार इस गंभीर विषय पर चिंता जाहिर करने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। शनिवार को विभिन्न बाजारों के दौरे में पाया गया कि कृष्णा नगर का लाल क्वार्टर मार्केट, गाजीपुर...