लखनऊ, जनवरी 31 -- नगर निगम ने विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इसी क्रम में जोन-07 क्षेत्र में नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में कंचना बिहारी मार्ग, आलोक दुबे रोड, आदिल नगर कल्यापुर रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथीन और गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान न्यू श्याम डेरी, सुनील जनरल स्टोर, इंडियन डेरी, मनोज जनरल स्टोर, पंकज जनरल स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का उपयोग पाया गया। मौके पर ही प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस कार्रवाई में कुल 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। नगर निगम की ...