अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फंड अहम होता है। अलीगढ़ नगर निगम आर्थिक रूप से मजबूत होने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। एक फरवरी 2026 को पेश हुए केंद्रीय आम बजट में निकायों को लेकर सिंगल बॉन्ड की योजना लाई गई थी, जिस पर नगर निगम अलीगढ़ ने काम शुरू कर दिया है। सबकुछ योजना के अनुरूप रहा तो सिंगल बॉन्ड जारी करने में अलीगढ़ यूपी का तीसरा नगर निगम होगा। अभी तक लखनऊ व गाजियाबाद सिंगल बॉंड जारी करते हैं। भारत में कई नगर निगमों ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (सड़क, पानी, बिजली) के लिए धन जुटाने हेतु म्यूनिसिपल या ग्रीन बॉंड जारी किए हैं। जिनमें इंदौर (पहला ग्रीन बॉंड), गाजियाबाद, पुणे, हैदराबाद, और लखनऊ प्रमुख हैं। यह बॉंड शहर के विकास के लिए स्थानीय निकायों को स्वतंत्र रूप से धन जुटाने में म...