गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावों के बीच यू-डाइज 2025-26 की ताजा रिपोर्ट कई गंभीर चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में केवल एक शिक्षक के भरोसे चलने वाले सरकारी स्कूलों की संख्या में एक साल के भीतर करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

शिक्षक तैनाती की चुनौती गुरुग्राम समेत प्रदेश के कई जिलों में शिक्षक तैनाती और डिजिटल सुविधाओं की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 1,278 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक कार्यरत है। पिछले वर्ष 2024-25 में ऐसे स्कूलों की संख्या 1,066 थी। यानी एक साल में 212 स्कूल बढ़ गए। इसमें से गुरुग्राम जिले में भी स्कूलों का ग्र...