नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- 20 साल बाद बनी दरियापुर की फिरनी रोडनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता बवाना विधानसभा के दरियापुर कलां में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने 5.73 करोड़ की लागत से निर्मित महत्वपूर्ण फिरनी रोड का लोकार्पण किया। यह सड़क दादा मालदेव तालाब के पास से नांगल मोड़ रोड तक बनाई गई है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिली है। बीते 20 वर्षों से लोगों द्वारा यह सड़क बनाने की मांग की जा रही थी।मंत्री रविन्द्र इन्द्राज के अनुसार लगभग 20 वर्षों से लंबित यह परियोजना पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गई है। लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, लेकिन पूर्व में इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। अब इस निर्माण के साथ दरियापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है। इस फिरनी रोड के बनने...