शामली, अगस्त 29 -- थानाभवन। शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तर पर समीक्षा जारी है। गुरुवार के बाद शनिवार को उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी ने विवेचना की प्रगति, संदिग्धों से पूछताछ और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पड़ोसी राज्यों के बदमाशों की पूरी कुंडली बना रही एसटीएफ डीआईजी ने कहा कि हत्याकांड के खुलासे के लिए हर संभावित पहलू की ...