नई दिल्ली, जून 11 -- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। मई, 2022 में मूसेवाला पंजाब के अपने मनसा जिले के गांव से थार गाड़ी से निकला था, जब हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। कुछ ही मिनटों में मूसेवाला की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। हत्या का मुख्य आरोप सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर लगा। बराड़ ने अब बीबीसी से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वजह बताई है। गोल्डी बराड़ ने 'बीबीसी' को बताया, ''अपने अहंकार में उसने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उसे अपने किए का खामियाजा भुगतना ही था। या तो वो या फिर हम। बस इतना ही था। बता दें कि गोल्डी बराड़ इस समय उत्तरी अमेरिका में छिपा हुआ है और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.