बागपत, मई 16 -- अमेरिका के फिटनेस स्टार एस्टन हॉल अपने भारत भ्रमण के दौरान शुक्रवार को खेकड़ा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के घर पहुंचकर देसी खाना खाया। गोठरा के अखाडे में पहलवानों को दावं सिखाए। उनके साथ मस्ती की। सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियों से विश्व भर में युवाओं के बीच फेमस एस्टन हॉल इन दिनो भारत भ्रमण पर है। पहले वह मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले में योगेन्द्र कुशवाहा नामक अपने एक प्रशंसक से मिले थे। शुक्रवार को वे खेकड़ा में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के घर पहुंचे। वहां देसी खाना खाया। भोजन के साथ गुड और छाछ का आनंद लिया। रेणुका के गानों पर डांस किया। उनके परिवार जनों के साथ खूब बाते की। इसके बाद वे गोठरा गांव पहुंचे। वहां अखाडे में पहलवानों के साथ कुश्ती लड़ी और फिटनेस के गुर भी सिखाये। उन्होंने गांव की सभ...