मेरठ, मार्च 12 -- सिंगर बनने की चाह में मेरठ की दो बहनें परिजनों को बिना बताए साउथ कोरिया भाग रही थीं। परिजनों ने पुलिस को अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की। मेरठ पुलिस ने एक युवती का फोन ट्रेस कर महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। दोनों बहनों को मुंबई के वर्सोवा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बरामद कर लिया गया। फिलहाल मेरठ पुलिस दोनों बहनों को वापस मेरठ लेकर आ रही है। मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी निवासी महिला के दो बेटियां और एक बेटा है। मंगलवार को महिला बेटे को परीक्षा दिलाने एसडी कॉलेज गई थी। घर पर 18 साल की बड़ी बेटी और 16 साल की छोटी बेटी अकेली थीं। परीक्षा के बाद महिला दोपहर को घर वापस आई तो बाहर खड़ी कार गायब थी। अंदर जाकर देखा तो दोनों बेटियां भी लापता थीं, घर से काफी सामान भी गायब था। सब कहीं तलाश करने के बावजूद दोनों ब...