गढ़वा, मार्च 15 -- रमना। प्रखंड के झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन चंद्रवंशी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित एक प्लांट में काम के दौरान असमय मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार ललन मजदूरी करने के लिए सिंगरौली गया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, अनुज कुमार, प्रभात कुमार, अजय पासवान, चंदन पाल, नंदू...