सोनभद्र, जून 13 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली की 11 जून से बंद चल रही 200 मेगावाट की दूसरी इकाई को शुक्रवार अपरान्ह 12:09 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया जिससे देर शाम तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन मिलने लगा। इस बीच एनटीपीसी रिहन्द बिजलीघर की 500 मेगावाट की तीसरी इकाई को तकनीकी खराबी के बाद शनिवार 13 जून की सुबह 03:25 पर बंद करना पड़ा। इस बीच उत्पादन निगम की भी ओबरा बिजलीघर की 200 मेगावाट की नौंवी इकाई को और पनकी बिजलीघर की 660 मेगावाट की पहली इकाई से भी तकनीकी कारणों से उत्पादन बंद करना पड़ गया। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक हालांकि आंधी-बारिश के कारण अस्तव्यस्त हुई विद्युत वितरण व्यव्सथा के चलते बिजली खपत में भारी गिरावट शनिवार को भी बनी रही नतीजतन हालात सम्भालने में अधिक समस्या नही हुई। यह भी पढ़ें- 89.67 लाख स्मार्ट मीटर लगे,...