मधुबनी, जुलाई 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। बहला-फुसलाकर साढ़े 17 वर्षीया एक नाबालिग लड़की का एक 22 वर्षीय युवक द्वारा कथित अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहर्ता युवक बगल के गांव का युवक है। घटना भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग लड़की का अपहरण दस दिन पूर्व कथित तौर पर बहला-फुसलाकर कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बगल के गांव के युवक व उनके माता-पिता को नामजद आरोपी बनाया गया है। युवक के माता-पिता पर आरोप है कि जब अपहृत लड़की को वापस करने के लिए अपहृत लड़की के पिता कहने गए तो उनलोगों ने गाली-गलौज व लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट किया। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...