खगडि़या, मई 28 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव सें पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े पांच लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक रहीमपुर गांव निवासी किशोर साह का 22 वर्षीय पुत्र रोबिन कुमार बताया जा रहा है। बरामद शराबों में साढ़ेे चार लीटर विदेशी व एक लीटर देसी शराब शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार क़ो पुलिस क़ो सूचना मिला की रहीमपुर गांव में एक युवक चोरी छुपे देसी व विदेशी शराब बेचता है। सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे रहीमपुर गांव पहुंचकर चिन्हित घर की छपेमारी कर दी। यह भी पढ़ें- विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार इस छापेमारी में पुलिस ने साढ़े पांच लीटर शराब के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की घटना क़ो लेकर कानूनी प्रक्रिय...