बरेली, जनवरी 1 -- भमोरा। मंगलवार रात थानाध्यक्ष सनी चौधरी, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुस्तफा ने मुखबिर की सूचना पर मकरंदपुर हनुमान मंदिर चौराहे से चंपतपुर जाने वाली सड़क पर फैजल खान उर्फ अर्शी व आलिम निवासी नई सराय थाना कोतवाली, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से साढ़े तीन किलो अफीम, 3650 रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कबाड़ की दुकान पर एक व्यक्ति से अफीम खरीदी थी और पंजाब के किसी व्यक्ति को बेचने जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.