मधुबनी, जून 8 -- लदनियां। चोर बाजार से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। गिरफ्तार गांजा तस्कर अजय यादव चोर बाजार का रहनेवाला है। उसके घर से 14 किलो 5 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...