भदोही, अप्रैल 9 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सूफीनगर में बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी।बताया जाता है कि सूफीनगर निवासी 37 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा का गांव में ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। भूमि विवाद को लेकर वह काफी तनाव में चल रहा था। ऐसे में बिना किसी को बताए घर में गया और फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की। युवक को फांसी लगाने को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...