मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रौजा बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर हुआ। इसमें बुनकरों और साड़ी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार मंथन करते हुए रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बुनकरों की मजदूरी नहीं घटाई जाएगी, बुनकरों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि साड़ी कारोबार में बुनकरों की अहम भूमिका होती है। इसलिए इस वैश्विक मंदी के दौरान भी बुनकरों के हितों का संरक्षण किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि वैश्विक बाजार में मंदी के कारण यार्न धागे की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। यह काफी चिंता का विषय है। महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि बुनकरों की मजदूरी किसी भी स्थिति में कम नहीं की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि बुनकर इस उद्योग की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत व आजीविका की...