मऊ, जनवरी 24 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र की बिलौझा ग्राम पंचायत में शनिवार की भोर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस टीम महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौझा ग्राम पंचायत निवासी विश्वनाथ मौर्य के पुत्र मनोज कुमार मौर्य तरवाडीह चौक पर कॉपी किताब की दुकान करते हैं। मनोज की शादी 19 नवंबर 2013 को बलिया जनपद के गडवार थाना अंतर्गत जिगनी ग्राम पंचायत की रूबी के साथ हुई थी। मनोज शुक्रवार को लगभग 10 बजे रात्रि दुकान बंद कर अपने घर पहुंचा। मनोज कुमार के अनुसार रात्रि लगभग 12 बजे तक भोजन करने के बाद पति-पत्नी एक साथ रहे। 12 बजे के बाद वह गहरी नींद में सो गया। इस बीच सुबह लगभग छह बजे उठा तो पत्नी को न देखकर वह ऊपर गया और कमरे का मंजर देखकर,बदहवास ...