वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के कुंजगली में मंगलवार को साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की दुकान में लगी आग में रात में दो दमकल के वाहनों से आग पर काबू पाया जा सका। महमूरगंज के बिरदोपुर निवासी पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की दुकान है। लाखों की क्षति बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...