भदोही, अप्रैल 2 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भटेवरा गांव में गुरुवार को युवक ने साड़ी के फंदे में लटककर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने किसी के साथ मोबाइल पर बात किया था। मृतक के मामा ने थाने में सूचना दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटेवरा गांव निवासी 20 वर्षीय ओमकार उर्फ अमन (पुत्र स्व. कन्हईलाल) दादी के साथ रहता था। गांव के दो युवकों से फांसी लगाने के एक घंटे पहले फोन से बात कर दवा लेने कछवा जाने की बात कही। दोनों कछवा जाने के लिए घर आए तो वह नहीं दिखा। कुछ देर बाद वे उसके घर में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। युवक का शव मकान के गाडर में बंधे साड़ी से लटक रहा था। उधर, परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि मृतक के मामा ने पुलिस को सूचना देते...