कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। आर्यनगर में मंगलवार देर रात साड़ी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। आर्यनगर इंद्रलोक विला अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर निवासी 40 वर्षीय सनल कपूर साड़ी कारोबारी हैं। उनकी नयागंज में दुकान है। परिवार में पत्नी प्रिया व दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार सनल मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने कनपटी में गोली मार खुद को लहुलुहान कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार में चीखपुकार मच गई। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया। इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...