साड़ी कारोबारी का मकान जला, 12 लाख की संपत्ति राख
कन्नौज, अप्रैल 11 -- कस्बे के एक मोहल्ला स्थित साड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार को गांधीनगर स्थित शुक्ला कॉलोनी में हुई इस घटना ने एक व्यापारी की मेहनत की कमाई को राख में तब्दील कर दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आग करीब 11 से 12 लाख के आसपास नुकसान हुआ है। ठठिया थाना क्षेत्र के कोठीपुर्वा निवासी संतोष कुमार मंडी बाजार में साड़ी का व्यापार करते हैं, तिर्वा के गांधीनगर में अपने तीन मंजिला मकान में परिवार सहित रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर परिवार रहता था, जबकि तीसरी मंजिल को साड़ियों के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। शनिवार को अचानक गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.