बोकारो, मई 4 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के नाइटोला स्थित मैयाबागी में प्राचीन बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ किया गया। पंडित जयकिशोर उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय हनुमान" के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। ग्रामीणों ने बताया कि मैयाबागी में वर्षों पूर्व निर्मित बजरंगबली मंदिर समय के साथ काफी जीर्ण-शीर्ण हो गया था। ऐसे में अब शुभ मुहूर्त में नए मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही मंदिर न...