साहिबगंज, फरवरी 23 -- साहिबगंज। जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रोजा के बावजूद मुस्लिम इलाकों में स्थित बूथों पर भी सुबह सात बजे से ही लम्बी-लम्बी कतारें देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नौ बजे तक साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में 12.5 फीसदी, राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में 12 फीसदी व बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र में 13 फीसदी मतदान हो चुका था। उधर, साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 18 व वार्ड पार्षद पद के लिए 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार राजमहल में अध्यक्ष पद के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 43 एवं बरहड़वा में अध्यक्ष पद के लिए छह व वार्ड पार्षद पद के लिए 57 प्रत्याशी...