रांची, मई 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के साहेर पंचायत स्थित मेधा डेयरी दुग्ध संग्रहण केंद्र में दुग्ध उत्पादक किसानों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से साहेर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के प्रबंधकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। इस दौरान सावित्री देवी को अध्यक्ष और अब्दुल रहीम को सचिव चुना गया। इसके अलावा 11 अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में 50 से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों ने भाग लिया। मौके पर झारखंड मिल्क फेडरेशन के आलोक ओझा भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...