मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- साहेबगंज। नगर परिषद के रामपुर असली गांव में बुधवार को पप्पू महतो की पत्नी सुनीता देवी (22) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मायकेवालों ने ससुरालियों पर सुनीता के गले में फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार है। सुनीता की मायका बरुराज थाने के बंगरी से पहुंची भाभी सरस्वती देवी ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले सुनीता की शादी रामपुर असली के पप्पू महतो से हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। बीच में सुनीता की तबीयत खराब हुई थी, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। पप्पू महतो बाहर में रहकर मजदूरी करता है। रामपुर असली गांव की एक महिला ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। महिला का शव चटाई पर रखा हुआ था। ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार है। थानेदार सुनील कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.