मुजफ्फरपुर, मई 23 -- साहेबगंज। राजेपुर चौक के समीप शुक्रवार देर शाम पूर्व मंत्री सह अमनौर विधायक मंटू पटेल का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि विकसित बिहार बनाना एनडीए का लक्ष्य है। इसके लिये बच्चों का शिक्षित होना आवश्यक है। यह तभी संभव होगा, जब अभिभावक शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं को आगे आना चाहिए। प्रियरंजन पटेल, पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर भगत, नंदलाल भगत, रंजीत पटेल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...