छपरा, मार्च 12 -- फोटो:18 साहेबगंज में 122 साल पुराना मठ का जर्जर भवन व फटी दीवार छपरा, एक संवाददाता। 122 साल पुराना साहेबगंज मठ भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। भवन के आगे इतना लंबा और चौड़ी दीवार फटी है जिसको देखकर लोग डर से वहां खड़ा नहीं हो पा रहे हैं। इस मठ के भवन के नीचे दुकानें भी हैं। स्थानीय रामायण प्रसाद, छोटू स्वर्णकार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि अचानक इसके गिरने से एक बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानी शर्मा ने बुधवार को सदर एसडीएम को आवेदन देकर पहल करने का आग्रह किया है। इस पर सदर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को भवन का निरीक्षण किया। मालूम हो कि यह भवन 1904 में बना है। इसके मालिक बेचू साह थे। इनके द्वारा रावल टोला में 12 वीं शताब्दी में बने मंदिर में कार्य कराया गया है। इनके वंश में आगे क...