मुजफ्फरपुर, जून 20 -- साहेबगंज। सरैया पंचायत के बल्थी नरहर निवासी सौरभ राज एसडीएम बने हैं। उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। सौरभ राज ने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। प्रखंड के निवर्तमान उपप्रमुख सरोज कुमार ठाकुर व वर्तमान उपप्रमुख निर्मला देवी के पुत्र हैं। सरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ज्योति नारायण ठाकुर के पोता हैं। उसने 2015 में संत जेवियर्स मुजफ्फरपुर से मैट्रिक की और 2022 में एलएस कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, निश्चित सफलता मिलेगी। यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं परीक्षा रिजल्ट में यूपी की श्रद्धा पांडे टॉपर, टॉप-10 में 5 महिला; देखें लिस्ट यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं...