मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत निवासी फूलदेव यादव (38) की ओमान में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ओमान में मजदूरी करता था। मुखिया पति शंभू साह ने बताया कि फूलदेव 2024 में ओमान गया था। वह एक कंपनी में बेल्डिंग का काम करता था। पत्नी सुमन यादव ने बताया कि छुट्टी लेकर पति शहर किसी काम से गए थे, जहां सड़क पार करने के दौरान वाहन से कुचलकर मौत हो गई। ओमान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उसे एक पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...