मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- साहेबगंज। नगर परिषद के काजीचक निवासी मो. कैंसर आलम का पुत्र तौफीक आलम अबूधाबी में फंसा हुआ है। मो. कैंसर ने बताया कि तीन साल पहले पुत्र अबूधाबी गया था, जिस कंपनी में काम करने गया था। वहां कुछ माह काम करने के बाद दूसरी कंपनी में चला गया। इसके बाद पहली कंपनी ने पुत्र का पासपोर्ट जब्त कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। चार माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया है। पासपोर्ट नहीं मिलने के कारण वह अबू धाबी में फंसा हुआ है। परिवार के लोग अभी कोलकाता में रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.