मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- साहेबगंज। जगदीशपुर पंचायत की मधुरापुर निवासी छात्रा आराध्या कुमारी का सैनिक स्कूल नालंदा में चयन हुआ है। आराध्या गुरुकुल बैरिया मुजफ्फरपुर में पढ़ाई करती थी। उसने प्रवेश परीक्षा में तीन सौ में से 178 अंक लाया है। आराध्या ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आराध्या के पिता शिक्षक चंद्रशेखर आजाद और माता श्वेता कुमारी ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...